निगम का दीवाली पर विशेष सफाई अभियान

इंदौर. शहर में नगर निगम द्वारा दीपावली त्यौहार पर स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. निगम के सफाईकर्मी और अधिकारी सुबह 4 बजे मैदान में पहुंच गए थे. उजाला होने से पहले शहर कर प्रमुख बाजारों और सड़कों से कचरा उठा लिया गया था. सफाई अभियान केके लेकर निगम आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया.दीपावली त्यौहार पर बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर देर रात्रि तक आतिशबाजी एवं व्यावसायिक गतिविधियों के कारण कई स्थानों पर कचरा एकत्रित हो गया था. इसको लेकर नगर निगम द्वारा अतिरिक्त संसाधनों एवं सफाई अमले की तैनाती कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया.

अभियान के तहत रात्रि में एकत्रित कचरे का निष्पादन एवं प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा चौराहों पर सफाई की गई. आयुक्त क्षितिज सिंघल सोमवार सुबह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं कॉलोनियों का निरीक्षण करने पहुंचे. आयुक्त सिंघल द्वारा मधुमिलन चौराहा, जीपीओ चौराहा, सरवटे बस स्टैंड, सियागंज, महारानी रोड, कृष्णपुरा छतरी, नंदलालपुरा चौराहा, जवाहर मार्ग, बंबई बाजार, कपड़ा मार्केट, बर्तन बाजार, सराफा, एमजी रोड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, नगर निगम रोड, भंडारी ब्रिज, सुभाष नगर चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, बापट चौराहा, विजयनगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, रोबोट चौराहा, रिंग रोड, खजराना चौराहा एवं मालवा मिल सहित शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया. आयुक्त ने निगम स्वास्थ विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि दीपावली के बाद भी शहर की स्वच्छता निरंतर बनाए रखना है. शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई एवं कचरा समय पर उठाने में लापरवाही नहीं होना चाहिए.

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण 25-26 के नतीजे कल होंगे घोषित

Tue Nov 10 , 2026
इंदौर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के परिणाम बुधवार सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति विजयी शहरों के महापौर एवं आयुक्त को सम्मानित करेगी. इंदौर पिछले आठ सालों से स्वच्छता में लगातार नंबर वन पर काबिज हैं. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 […]

You May Like