
भोपाल। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस-पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया. क्रिकेट ग्राउंड पुलिस लाइन नेहरू नगर में नव वर्ष के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और पत्रकारों ने गीत और कविताओं के माध्यम से एक दूसरे के कामों को सराहा.
आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने आत्मीयता के साथ मौजूदा लोगों से मुलाकात करते हुए बधाईयों का आदान-प्रदान किया. खास कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और पत्रकार एक परिवार के सदस्य की तरह हर पहलुओं पर चर्चा करते नजर आए. इस मौके पर अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अवधेश गोस्वामी, डीसीपी जोन-4 मयुर खंडेलवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और थानों के प्रभारी से सहित स्टाफ के साथ विभिन्न संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे.
