सनी देओल का साल 2026 में दिखेगा बॉक्स ऑफिस पर असली ‘ढाई किलो का हाथ’, केआरके का दावा- 50 करोड़ फीस के साथ 1000 करोड़ होगी कुल कमाई

मुंबई | बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी लोकप्रियता के चरम पर हैं और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (केआरके) ने उन्हें लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। केआरके के अनुसार, साल 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि सनी के पास फिल्मों की लंबी कतार है। दावे के मुताबिक, 2026 में सनी देओल की 5 फिल्में रिलीज होंगी, जबकि 7 अन्य प्रोजेक्ट्स वह पहले ही साइन कर चुके हैं। 68 साल की उम्र में सनी देओल एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूल रहे हैं।

सनी देओल ने हाल के वर्षों में जैसा कमबैक किया है, वह बॉलीवुड इतिहास में मिसाल बन गया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर साबित कर दिया है कि वह आज भी मास ऑडियंस के असली किंग हैं। केआरके का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में फिल्में साइन करने और उनकी भारी-भरकम फीस को देखते हुए, साल 2026 के अंत तक सनी देओल की कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े तक पहुँच सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस इस दावे को उनकी मौजूदा स्टारडम के हिसाब से मुमकिन मान रहे हैं।

सनी देओल आने वाले समय में एक से बढ़कर एक मेगा बजट फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की रामायण में ‘हनुमान’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। ओटीटी पर उनकी फिल्म ‘इक्का’ भी चर्चा में है। देशभक्ति और दमदार एक्शन के साथ सनी देओल एक बार फिर फिल्म जगत के सबसे महंगे और प्रभावशाली अभिनेताओं की सूची में टॉप पर पहुँच गए हैं।

Next Post

ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में मचेगा 'मिर्जापुर' का भौकाल, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, मुन्ना भैया की वापसी के साथ 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दिखेगा खूनी संग्राम

Thu Feb 5 , 2026
मुंबई | भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब अपनी रॉ और देसी दुनिया के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज […]

You May Like