सांवेर : सावेर क्षेत्र से डेढ़ माह पूर्व लापता हुई दो नाबालिग बहनों को सांवेर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुजरात के मोरबी और पोरबंदर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।सांवेर के ग्राम ईमलीखेड़ा में रहने वाली फरियादी ममता पति दरियाव ने 5 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात उसकी 14 और 16 वर्षीय बेटियों को कोई अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया।
फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की थी। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती हीतिका वासल ने बताया कि थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर से मिली सूचना के आधार परे गुजरात में दबिश दी और दोनों बालिकाओं को आरोपियों दीपक निवासी धुलकोट, जिला खरगोन व आकाश निवासी इदारतपुर, जिला खरगोन के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया।
