विधुत पेंशनर्स की मांगे नहीं मानी तो भोपाल में प्रदर्शन होगा

*रोशनी घर, ग्वालियर स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित हुई बैठक*

 

ग्वालियर । मप्र विधुत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर की बैठक नूतन वर्षाभिनन्दन एवं संक्रांति के पावन अवसर पर उल्लासमय वातावरण में हुई । रोशनी घर, ग्वालियर स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल ने की। बैठक का संचालन शाखा सचिव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव द्वारा किया गया ।

बैठक में आक्रोशित पेंशनर्स ने शासन की उपेक्षा पूर्ण नीतियों पर विरोध प्रकट करते हुए अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की । ये मांगें हैं, केन्द्रीय कर्मचारियों के समान तीन प्रतिशत महंगाई राहत के एरियर सहित भुगतान किया जाये, राज्य शासन द्वारा पेंशन भुगतान की गारंटी प्रदान की जाये, धारा 49 को अविलंब विलोपित करते हुए छत्तीसगढ़ पर निर्भरता समाप्त की जाये, ऊर्जा मंत्री द्वारा घोषित कैश लेश हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को शीघ्र अमल में लाया जाये, कंम्यूटेशन की कटौती की जा रही राशि को पन्द्रह वर्ष की अवधि के स्थान पर ग्यारह वर्ष तक ही वसूली जाये, जो पेंशनर्स 79 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ाकर दी जाये, जबकि अभी 80 वर्ष पूरे होने के पश्चात पेंशन वृद्धि की जाती है । 31 दिसम्बर या 30 जून को सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को एक इन्क्रीमेंट प्रदान किया जाये, जिससे अनावश्यक ही न्यायालय की शरण ने लेनी पड़े।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष एसके जायसवाल द्वारा आश्वस्त किया गया कि उपरोक्त सभी मांगों पर शासन एवं कम्पनी स्तर पर वार्ता चल रही है, ऊर्जा मंत्री से भी आग्रह किया गया कि पेंशनर्स की सभी जायज़ मांगों का शीघ्र निराकरण किया जावे , यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो पेंशनर्स संघर्ष समिति द्वारा राज्य पेंशनर्स को साथ लेकर भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा रजत जयंती समारोह ग्वालियर में वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने का भी आव्हान किया। बैठक को पूर्व अधीक्षण अभियन्ता ए एस मौर्या, के एन यादव, श्रीमती शिल्पा लघाटे, डी पी शर्मा, तर्नेश तपन, एस के पाण्डेय एवं जे पी नामदेव ने सम्बोधित किया ।

आभार प्रदर्शन राजेश शर्मा, मुकेश चतुर्वेदी,आई एम कुर्रेशी, एवं अनिरुद्ध सेन ने किया ।

समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल,प्रान्तीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव, मुकेश चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती शिल्पा लघाटे, श्रीमती इन्दिरा धाकरे, श्रीमती राजेश्वरी दुबे, श्रीमती अर्चना दीक्षित, लता सक्सेना, श्रीमती श्रीवास्तव प्रतिभा मिश्रा, राजेश शर्मा, अजय सिंह कुशवाह, आर के गुप्ता,अनिरुद्ध सेन,तरनेश तपन, एस एल शाक्य,एन सी सक्सेना,आर के गुप्ता,एस के पाण्डे, ए एम अग्रवाल,एम एल गुर्जर,महेश शुक्ला,बृजलाल दुबे,आर एन दुबे, राजू ख़ान, ए के सक्सेना, आनन्द सिंह कुशवाहा, डी के महाजन, वालिया, जी पी मुद्ग़ल आदि बड़ी संख्या में लगभग 200 महिला एवं पुरुष पेंशनर्स उपस्थित थे ।

Next Post

चुनावी हलफनामे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल: भाजपा

Thu Jan 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद के चुनावी हलफनामे को लेकर उन पर निशाना साधा और उनसे इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली की जनता श्री […]

You May Like

मनोरंजन