केंद्रीय जेल में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन, बंदियों को दी कानूनी जानकारी

सतना: केंद्रीय जेल सतना में सोमवार को न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह (9 से 14 नवम्बर 2025) के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पार्थशंकर मिश्र मुख्य अतिथि रहे। जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी और जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के समन्वय में आयोजित इस शिविर में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लीगल डिफेंस काउंसिल ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, रमाकांत पांडेय, शोभा द्विवेदी सहित अधिवक्ता व विधि छात्र उपस्थित रहे। बंदियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। समापन पर जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य था,समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना और विधिक साक्षरता को बढ़ावा देना।

Next Post

दिल्ली विस्फोट और आतंकी कनेक्शन: कश्मीर से विस्फोटक और सूरत में डॉक्टर गिरफ्तार; देश दहलाने की ना’पाक साजिश की आशंका

Tue Nov 11 , 2025
नई दिल्ली, 11 नवम्बर: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में हुए विस्फोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है, जिसकी पुलिस और खुफिया एजेंसी जाँच कर रही है। बीते दिनों तीन […]

You May Like