दिल्ली विस्फोट और आतंकी कनेक्शन: कश्मीर से विस्फोटक और सूरत में डॉक्टर गिरफ्तार; देश दहलाने की ना’पाक साजिश की आशंका

नई दिल्ली, 11 नवम्बर: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में हुए विस्फोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है, जिसकी पुलिस और खुफिया एजेंसी जाँच कर रही है। बीते दिनों तीन संदिग्धों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है, जिसके तार दिल्ली कार विस्फोट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

तीन राज्यों से संदिग्धों की गिरफ्तारी

गुजरात के गांधीनगर के पास से डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद को तीन पिस्तौल और जैविक हथियार राइसिन बनाने के संसाधनों के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डॉ. मुजम्मिल शकील से जुड़े हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आवासों से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और दो असॉल्ट राइफलें बरामद हुईं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद की प्रशंसा में पोस्टर लगाने के आरोप में डॉ. आदिल अहमद राठेर को गिरफ्तार किया गया।

विस्फोट का घटनाक्रम और जाँच

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हरियाणा नंबर प्लेट वाली एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। विस्फोट के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी ने गिरफ्तारियों और विस्फोट के बीच संबंध को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन तीनों गिरफ्तारियाँ रविवार और सोमवार सुबह को हुई थीं, जिससे देश दहलाने की ना’पाक साजिश की आशंका गहरा गई है।

Next Post

डुंगरिया में रखा गया पिंजरा, चकमा देने में कामयाब 3 तेंदुए

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर:सिहोरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मझौली, पोड़ा , डुंगरिया और देवरी के इलाके में तेंदुओं की मूवमेंट ने किसानों व ग्रामीणों में दहशत व्याप्त कर दी है। अब ये तेंदुए की संख्या 3 बताई जा रही है जो कि इन इलाकों में देखे जा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने […]

You May Like