
जबलपुर। ग्रीन सिटी के पास सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब वहां नगर निगम की टीम मृत गाय को नाले में फेंक रही थी। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय के पास एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि मृत होने के बाद गौ वंश की विधिवत अंत्येष्टि की जाना चाहिए लेकिन इस तरह से खुलेआम नाले में फेंकना निंदनीय है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अब ऐसा दोबारा किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
