पांच लाख की डिमांड कर ससुराल पक्ष ने महिला को पीटा

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मझगवां निवासी एक महिला से पांच लाख की डिमाँड कर ससुराल पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक खुशी शुक्ला 23 वर्ष निवासी कुदवारी अमखेरा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति नरेन्द्र शुक्ला आटो चलाते है उसकी शादी 4 दिसम्बर 25 को नरेन्द्र शुक्ला निवासी मझगवां रिठौरी के साथ रीति रिवाज हुयी थी शादी के लगभग डेढ़ माह बाद से पति नया आटो खरीदने के लिए पैसे की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे।

बीती रात्रि 9-30 बजे ससुराल मझगवां में थी पति नरेन्द्र शुक्ला उसे माता पिता के यहां से 5 लाख रूपये लाने के लिये कहने लगा, पैसे लाने से मना करने पर पति नरेन्द्र शुक्ला उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट की। सास सावित्री शुक्ला एवं ससुर गणेश शुक्ला आकर अपने बेटे का पक्ष लेते हुए उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट किये है, मारपीट से उसे चोटें आ गई।

Next Post

इन्क्यूबेशन सेंटर और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मध्य हुआ एमओयू

Sat Aug 8 , 2026
सतना: कलेक्टर एवं चेयरमैन सतना स्मार्ट सिटी सतीश कुमार एस के निर्देशन में शुक्रवार को सतना स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर एवं एम.एस.एम.ई. शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर, सतना के मध्य स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू […]

You May Like