गोपुर चौराहे पर सर्विस रोड का निर्माण शुरू

इंदौर: गोपुर चौराहे से परस्पर नगर चौराहा तक सर्विस रोड निर्माण कार्य शुरू किया गया। उक्त सर्विस रोड का भूमिपूजन आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा के द्वारा किया गया। नगर निगम को सर्विस रोड निर्माण पर 63 लाख रुपए की लागत आएगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सर्विस रोड निर्माण करने की लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि इंदौर में चंदन नगर से कलानी नगर होते हुए एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का टेंडर भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

Next Post

घरेलू गैस रिसाव से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sat May 31 , 2025
सिंगरौली: देर रात खाना बनाते समय माजन मोड़ के नवानगर मुख्य सड़क पर बने मकान में घरेलू गैस रिसाव से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते रूम के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया, घटनास्थल पर जब तक फायर ब्रिगेड,पहुंचती तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया […]

You May Like