सिंगरौली: देर रात खाना बनाते समय माजन मोड़ के नवानगर मुख्य सड़क पर बने मकान में घरेलू गैस रिसाव से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते रूम के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया, घटनास्थल पर जब तक फायर ब्रिगेड,पहुंचती तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कुछ देर बाद ही धुएं का गुबार आसमान में छा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
