कोलकाता में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, उद्योगपतियों संग करेंगे वन-टू-वन बैठकें

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कोलकाता पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का यह दौरा निवेशकों के लिए नई संभावनाएं खोलने वाला माना जा रहा है।दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में सीएम उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठकें करेंगे। टेक्सटाइल, आईटी, ईएसडीएम, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विभिन्न सेक्टरों में निवेश अवसरों पर विस्तृत चर्चा होगी।

इस दौरान पीएम मित्रा पार्क की संभावनाओं, इंटीग्रेटेड लैंड बैंक, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस रहेगा।मुख्यमंत्री निवेशकों को हाल ही में लागू की गई 18 नई निवेश नीतियों और ईज ऑफ डुइंग बिजनेस से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी देंगे। कार्यक्रम में इनफिनिट पॉसिबिलिटीज इन मध्यप्रदेश फिल्म प्रदर्शित कर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का परिचय कराया जाएगा।

Next Post

छात्र गुट टकराव मामले में एबीवीपी के दस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, गिरफ्तारियां शुरू

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को एबीवीपी- एमपीएसयू कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे छात्र नेताओं गुट के बीच हथियार चलने के साथ पथराव, तोडफ़ोड़ हुआ था, जिसमें दर्जनभर कार्यकर्ता घायल हुए थे। इस मामले में आज ओमती पुलिस ने एबीवीपी के दस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर […]

You May Like