छात्र गुट टकराव मामले में एबीवीपी के दस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, गिरफ्तारियां शुरू

जबलपुर: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को एबीवीपी- एमपीएसयू कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे छात्र नेताओं गुट के बीच हथियार चलने के साथ पथराव, तोडफ़ोड़ हुआ था, जिसमें दर्जनभर कार्यकर्ता घायल हुए थे। इस मामले में आज ओमती पुलिस ने एबीवीपी के दस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही गिरफ्तार भी शुरू कर दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की है जिसकी जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि यश कनौजिया पिता सुनील कनौजिया 19 वर्ष निवासी महर्षि स्कूल के पास शास्त्री नगर , तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह म.प्र.छात्र संघ का कार्यकर्ता है। मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने मित्र अद्भुत दुबे, अभिषेक पांडे, जतिन कनौजिया, आकाश खरे, हर्षित कनौजिया आदि के साथ कला निकेतन पालीटेक्निक कलेज गया था.

वहाँ पर एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्रों को डरा धमकाकर अपने संगठन में शामिल होने के लिये बोल रहे थे, विरोध करने पर एबीवीपी के आर्यन पुंज ने लोहे की राड से उसके सिर पर मारा है, सार्थक चौधरी ने अद्भुत दुवे को बेसबाल के डंडे से मारा है, एवं अनमोल सोनकर , अनुराग रघुवंशी, जुबिल खान, रिषी पटेल, मोहित सिंह, प्रियांशु पटेल, सौरभ वाल्मिक, राहुल सिंह, अंशवीर सोनकर ने हांथ मुक्को से मारते हुये धमकी दी कि दोबारा यदि कलेज मे दिखे तो जान से खत्म कर देगें।
ये बने आरोपी
पुलिस ने आर्यन पुंज, सार्थक चौधरी, अनमोल सोनकर , अनुराग रघुवंशी, जुबिल खान , रिषी पटेल, प्रियांशु पटेल, सौरभ वाल्मिक, राहुल सिंह, अंशवीर सोनकर के खिलाफ धारा 296, 115(2), 190, 191(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पांच कार्यकर्ताओ को पकड़ा गया है‌।

Next Post

जीआरपी ने दो शातिर चोर, वारंटी पकड़े

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर: स्टेशन चैकिंग के दौरान जीआरपी ने दो शातिर चोर, वारंटी पकड़े। चोरों के कब्जे से सोना चंदी के जेवरात, मोबाइल व पर्स जप्त किया गया। जानकारी के मुताबिक चैकिंग अभियान के दौरान आरोपी नाथूराम बर्मन उर्फ नत्थू पिता बाबूलाल बर्मन 30 वर्ष निवासी शाहपुरा भिटोनी को रेलवे स्टेशन मे […]

You May Like