रिमझिम बारिश के बीच नाचते-गाते दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

रीवा। रीवा शहर सहित जिले भर में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है और बारिश में भीगते हुए लोग दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे है. पंडालो से दुर्गा प्रतिमाएं लेकर नाचते-गाते युवको की टोलियां विसर्जन घाट तक पहुंच रही है जहा नगर निगम प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है.

गौरतलब है कि दस दिन तक शारदेय नवरात्रि की धूम रही. दशहरा के दिन पंडालो से निकाल कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया और शुक्रवार को भी रिमझिम बारिश में प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा. नाचते गाते लोग घाटो में प्रतिमा विसर्जन के लिये पहुंचे. नगर निगम द्वारा शहर में तीन स्थानो पर प्रतिमा विसर्जन के लिये घाट बनाए गए है जहा पर नगर निगम प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. सुरक्षा को देखते हुए घाट तक भीड़ को जाने से रोका गया और बड़ी प्रतिमाओं को हाईड्रा मशीन से विसर्जित किया गया. दिन भर प्रतिमा विसर्जन का दौर जारी रहा. बारिश भी भक्तो का उत्साह नही रोक पाई. डीजे की धुन पर नाचते हुए प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन घाट तक लोग पहुंचे. शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश रात तक होती रही, हालत यह रही कि बारिश नही थमी. लिहाजा सडक़ो पर सन्नाटा रहा. कई जगह घुठने तक पानी भर गया. कालेज चौराहा, सिरमौर चौराहा, सांई मंदिर के सामने पानी भरा रहा. इसी तरह कई निचली बस्तियो में भी पानी भर गया. सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए, रिमझिम बारिश लगातार जारी है. दोपहर को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई और उसके बाद रिमझिम बारिश जारी है. दरअसल सुबह 7 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और उसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है. तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम ठंडा है, मौसम विभाग की माने तो रात तक रिमझिम बारिश होगी. धान की फसल के लिये यह बारिश लाभदायक है लेकिन अन्य फसलो के लिये नुकसान दायक है. अभी बारिश शनिवार को भी जारी रहेगी.

Next Post

रीवा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, आतिशबाजी से गूंजा एनसीसी मैदान

Fri Oct 3 , 2025
रीवा। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. परंपरा अनुसार रीवा किला में महाराजा पुष्पराज सिंह ने गद्दी पूजन किया, जहां विधायक दिव्यराज सिंह भी मौजूद रहे. इसके बाद झांकी निकली और एनसीसी मैदान में रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का […]

You May Like

मनोरंजन