
नर्मदानगर। एनएचडीसी इंदिरा सागर पावर स्टेशन ने नई उपलब्धि दर्ज की है। परियोजना प्रमुख अजीत कुमार के नेतृत्व और कार्मिकों की मेहनत से 6 अगस्त 2025 को दैनिक उत्पादन का नया रिकार्ड 26.6562 एमयू बना। अगस्त माह में 807.8539 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर अब तक का सर्वाधिक मासिक रिकार्ड दर्ज किया गया। यह उपलब्धि उत्कृष्ट संचालन क्षमता, मानव संसाधन और जल प्रबंधन का परिणाम है। इस सफलता पर परियोजना में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों व सीआईएसएफ के योगदान हेतु मिठाई वितरण व 2 सितंबर को भोजन का आयोजन किया गया। एनएचडीसी, एनएचपीसी और मध्यप्रदेश शासन का संयुक्त उद्यम है, जो 2000 से संचालित है। इसकी दो जलविद्युत परियोजनाएं (इंदिरा सागर–1000 मेगावाट, ओंकारेश्वर–520 मेगावाट) और दो सौर परियोजनाएं (सांची–8 मेगावाट, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग–88 मेगावाट) से उत्पादित ऊर्जा पूरी तरह प्रदेश को दी जा रही है।
