स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कल सतना आयेंगे

सतना/प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह 6 और 7 सितंबर को सतना के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री श्री सिंह 6 सितंबर को रात्रि 9 बजे सडक मार्ग से सतना पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन 7 सितंबर को प्रातः 6 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के खेल मैदान में आयोजित सतना हाफ मैराथन 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह प्रातः 10 बजे मैराथन के विजेताओं को पुरूस्कार वितरण करेंगे। तदुपरांत मंत्री श्री सिंह प्रातः 11.30 बजे सडक मार्ग से लोलरी के प्रस्थान करेंगे।

Next Post

गणपति बप्पा के दरबार में कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन

Fri Sep 5 , 2025
सीधी। जिलेभर में गणेशोत्सव की धूम के बीच आज जगह-जगह हवन, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। गांधी चौक सीधी में विराजमान गल्ला मंडी के राजा विध्नहर्ता श्री गणेश के दर्शन कर विधायक रीती पाठक ने आशीर्वाद लिया। प्रतिमा स्थलों पर सुबह से ही विशेष पूजन और कन्या […]

You May Like