जबलपुर: घमापुर थाने में दर्ज दुष्कर्म प्रकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीडि़ता द्वारा लगाएं गए दबाव बनाने समेत अन्य आरोप के विरोध में क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस ठाकुर के समर्थन में सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोप लगाया कि जी एस ठाकुर के विरूद्ध की जा रही शिकायतें सुनियोजित षडयंत्र के तहत राजनीतिक छबि को धूमिल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
समाज का कहना है कि जीएस ठाकुर ने संबंधित महिला को केवल वैधानिक सलाह दी थी, इसके बावजूद उन्हें मामले में अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। शिकायत की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता महिला एवं उसके पीछे सक्रिय कथित षडयंत्रकरियों की भूमिका की जाँच की जाए। इस दौरान क्षत्रिय राजपूत समाज के रज्जन सिंह बैस, श्रीमति कल्पना सिंह, राजेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह पवार, कुलदीप सिसोदिया, मनोज सिंह भदौरिया, कुंवर सिंह, बंशीधर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, हरेश्वर सिंह, रजनीश सिंह, विवेक सिंह, प्रहलाद राजपूत, नेपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे।
