हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी : रेखा आर्या

नैनीताल, 07 नवंबर (वार्ता) भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को कहा कि खिलाड़ी हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें।
आज यहां खेल मंत्री बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर पहुंची और हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाए। इस मौके पर यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया।
उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1925 में भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार 1928 के ओलंपिक में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम लहराया।
खेल मंत्री ने कहा कि एक जमाने में दुनिया की कोई भी टीम भारतीय हॉकी टीम के साथ खेलने से डरती थी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी भारतीय हॉकी का यह पुराना गौरव वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो फिर से ऐसी सफलता पाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है और आधुनिक दौर में भी प्रदेश ने वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में प्रदेश का भी अच्छा प्रतिनिधित्व रहे, यह लक्ष्य लेकर खिलाड़ी आगे की तैयारी करें।
रवीन्द्र राम

Next Post

अमेरिका ने कैरिबियाई सागर में एक जहाज पर हमला किया, तीन लोग मारे गये

Fri Nov 7 , 2025
वाशिंगटन, 07 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी सेना के गुरुवार को कैरिबियन सागर में एक जहाज पर किये गये हमले में तीन लोग मारे गये। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देशन में आज युद्ध विभाग ने एक घोषित आतंकवादी संगठन […]

You May Like