नर्मदा तट पर हुआ होम स्टे का उद्घाटन, जल्द 8 और बनेंगे

जबलपुर: नर्मदा तट पर पहुंचने वाले परिक्रमा वासी हो या पर्यटक, अब जबलपुर का नर्मदा तट अलग अनुभूति कराएगा। सस्टेनेबल टूरिज्म पर कार्य कर रहे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे योजना के अंतर्गत नर्मदा के मनोरम तट न्यू भेड़ाघाट के निकट डुडवारा में बने कच्ची मिट्टी के होम स्टे का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। नगर निगम उपायुक्त अंकिता जैन ने होम स्टे नमामि नर्मदे पंचवटी का दीप प्रज्ज्वल कर शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार कच्ची मिट्टी की दीवारों से बने खपरेल के घर और इस परिसर की बगिया की ताजी हरी सब्जी इस होम स्टे की विशेषता है। इस नवीन होम स्टे का संचालन बोधन एवं नोनेलाल पटेल करेंगे। होम स्टे परियोजना के अंतर्गत लोक कल्याण भूमिका समिति होम स्टे का निर्माण करा रही है। समिति की अध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने बताया कि डुडवारा गांव नर्मदा तट पर है, जहां से भेड़ाघाट की प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण संस्कृति का अद्भुत अनुभव ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत डुडवारा में 8 और होमस्टे का निर्माण होना है।

Next Post

प्लॉट में तिरपाल में लिपटा मिला अधेड़ का शव

Wed Jun 18 , 2025
सतना: मैहर जिले के मुकुंदपुर में एक प्लॉट मालिक का शव तिरपाल में लिपटा मिला। मृतक की पहचान महिपाल साकेत (52) के रूप में हुई। वह ग्राम मरइला, तहसील सिरमौर, रीवा के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिपाल अपनी बेटी और दामाद रजनीश साकेत के साथ मुकुंदपुर में रह […]

You May Like