व्हीलचेयर के लिए भटक रहा यहां- वहां,जनसुनवाई में लगाई थी गुहार    

तेंदूखेड़ा, नगर के वार्ड क्रं. 14 निवासी सुरेश घोसी वर्षो से हाथों के बल घिसट-घिसट कर चलने वाला विकलांग एक अदद व्हीलचेयर पाने के लिए यहां से वहां चक्कर लगा रहा है। परंतु व्हीलचेयर ना मिलने पर परेशान नज़र आ रहा है।जनसुनवाई मे दिया था आवेदन एसडीएम ने अपने वाहन से भेजा था। दमोह चिकित्सालय जहां दमोह चिकित्सालय से 100 प्रतिशत विकलांगता आई है।

 

विगत दो माह पहले सुरेश घोसी घिसटता हुआ‌। तहसील कार्यलय जनसुनवाई में अपनी व्यथा बताने जनसुनवाई मे पहुंचा था। जहां उपस्थित एसडीएम सीजी गोस्वामी ने तत्काल विकलांग को अपने वाहन से दमोह चिकित्सालाय में विकलांगता प्रतिशत जांच करने भेजा था। इस के बाबजूद आज दिनांक तक व्हीलचेयर नहीं मिली।

 

विकलांग शिविर में भी पहुंचा था।

 

विगत 27 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा मे आयोजित विकलांग चिन्हांकन शिविर में भी पहुंचा था। सुरेश घोसी परंतु आज दिनांक तक ट्राय साईकिल नहीं मिली और ना ही व्हीलचेयर। इस संबंध में नवभारत ने जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में सामाजिक कल्याण विभाग के प्रभारी विक्रम ठाकुर से बात की तो उन्हेंने बताया की 27 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में आयोजित चिन्हांकन शिविर में पात्रता अनुसार व्हीलचेयर और सिलिकॉन कुशन हेतु चिह्नित किया गया है। आगामी वितरण शिविर में हितग्राही को उक्त उपकरणों का वितरण किया जाएगा।अब आगामी विकलांग शिविर जब लगेगा। तब सुरेश घोसी को व्हीलचेयर मिल पाएगी। तब तक विकलांग को ऐसे ही घिसट घिसट कर चलना पढ़ेगा।

 

इनका कहना है।

सुरेश को हाथ वाली साईकिल नहीं चाहिए बेटरी वाली ट्राय साइकिल चाहिए। जो जिले में उपलब्ध नहीं है। शासन को पत्र भेजा है। ट्राय साइकिल आने पर सुरेश को ट्राय साइकिल दी जाएगी।

सी जी गोस्वामी एसडीएम तेंदूखेड़ा

Next Post

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो डोडाचूरा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 12.10 लाख रुपये का मश्रुका जब्त

Wed Aug 19 , 2026
नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिगा कार से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 12 लाख 10 […]

You May Like