वाशिंगटन, 07 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी सेना के गुरुवार को कैरिबियन सागर में एक जहाज पर किये गये हमले में तीन लोग मारे गये।
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देशन में आज युद्ध विभाग ने एक घोषित आतंकवादी संगठन के एक जहाज पर घातक हमला किया। यह जहाज कैरिबियाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था ।”
उन्होंने बताया कि इस अभियान में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस बीच संसद के कई सदस्यों और मानवाधिकार संगठनों ने इस कार्रवाई की आलोचना की है और कहा कि संदिग्ध ड्रग तस्करों पर अदालतों में मुकदमा चलाया जाना चाहिए था।
ट्रंप प्रशासन ने अभी तक सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई सबूत जारी नहीं किया है कि लक्षित जहाज नशीले पदार्थ ले जा रहे थे या उनका मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह से निश्चित रूप से संबंध था।
Next Post
सीओपी-30 शिखर सम्मेलन से पहले जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए त्वरित और ठोस प्रयासों का आग्रह
Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और विश्व नेताओं ने विश्व के देशों से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाने और ठोस प्रयास करने का आग्रह किया है। ब्राज़ील के अमेज़न शहर बेलेम में 10-21 नवंबर को होने वाले 30वें संयुक्त […]

You May Like
-
7 months ago
उपभोक्ता फोरम का बड़ा फैसला
