सतना:मैहर म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तहत आयोजित संगीत संध्या ब्रज विलास पैलेस के दरबार हाल में शनिवार को कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण प्रारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी पुष्पांजलि चौधरी के कथक से हुई। तत्पश्चात सत्येंद्र पाण्डेय सतना का शास्त्रीय गायन के पश्चात, सुर श्रृंगार रमाकांत त्रिपाठी की निर्देशन में तैयार वाद्यवृंद, राग देश धुन वैष्णवजन के पश्चात कलाकार के रूप में कुमारी अनन्या जैन एवं आदिश जैन सितार पर जुगल बंदी में राग यमन अलाप गत तान झाला के साथ धुन की अनुपम एवं अद्वितीय प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा हुई।
कार्यक्रम के अंत में भोपाल से प्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण करने पहुंची डिप्टी डायरेक्टर संस्कृति विभाग श्रीमती भारती सिंह राजपूत के शास्त्रीय गायन की अनुपम प्रस्तुति संपन्न हुई। सितार में संगीत कलाकार के रूप में पंडित रोहित तिवारी, संगीतकार सपना नामदेव, रमाकांत त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, नेमचंद पटेल, सुखदेव प्रजापति, सुधांशु चौरसिया अटाला आर्ट की खूबसूरत प्रदर्शनी की शोभा सेमराक स्कूल के बच्चों ने बढ़ाई। इस अवसर पर कलेक्टर रानी बाटड, एसडीएम विकास सिंह, डॉ. कैलाश जैन की उपस्थिति में मां शारदा की चुनरी से सम्मानित किया। इस अवसर श्रीमती कवितेश्वरी देवी, सतीश मिश्रा, विनोद मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, आयुष मिश्रा सहित शासकीय संगीत महाविद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षक गण एवं श्रीमती दीप्ति सिंह डायरेक्टर सेमराक स्कूल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजललन मिश्रा के साथ रमाकांत त्रिपाठी ने किया।
