
सिंगरौली । आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी सियाज केएम एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा जिले में पदस्थ निरीक्षक राकेश साहू, अशोक सिंह परिहार एवं अर्चना द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर भी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं निष्ठा के साथ नवीन दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
