ग्वालियर: राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की स्मृति में विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार ग्वालियर में प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय की खेल अधिकारी डॉ दीपा वर्मा की उपस्थिति में खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल प्रांगण में एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं के मध्य रस्सा खींच प्रतियोगिता हुई जिसमें एनसीसी विजेता एवं एनएसएस उपविजेता रही तदोपरांत महाविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में महिला एकल, पुरूष एकल, मिक्स डबल् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ अंकिता टंडन विजेता एवं डॉ अर्चना शर्मा उपविजेता रही वहीं पुरुष एकल बैडमिंटन में डॉ कंचन सिंह नगेल विजेता एवं डॉ पुष्पेंद्र सिंह उपविजेता रहे।
मिक्स डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ कंचन सिंह नगेल एवं डॉ दीपा वर्मा विजेता रही वही डॉ राजवीर सिंह किरार एवं डॉ करिश्मा उपविजेता रही।राष्ट्रीय खेल दिवस पर इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता रहे सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय महाविद्यालय की क्रीड़ा कमेटी की ओर से उपस्थित डॉ मंजू सिंह वीर द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयींन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
