इंदौर:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 की बहनों के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राखी का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने उन्हें राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।
बहनों द्वारा कलाई पर राखी बांधने का पल भावुक कर देने वाला रहा। हर राखी में स्नेह, हर आशीर्वाद में अपनापन और हर मुस्कान में भाई-बहन के रिश्ते की गहराई नजर आई। विजयवर्गीय ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए रक्षाबंधन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
