सिस्टम को सवाल पूछने वाले छात्र नहीं, अंधभक्त चाहिए : राहुल 

इंदौर। छात्र देश का भविष्य है। छात्र को क्यूरोसिटी चाहिए, सवाल पूछने का हक चाहिए। छात्र अलग अलग विषय पर बात करते हैं । छात्रों में मोहब्बत है, छात्र नफरत नहीं करते । छात्र मानवीय और ईमानदार है। इस सबसे देश बनता है। इस तरह देश के हर छात्र में एक अलग क्वालिटी है, लेकिन देश का युवा और छात्र खुश नहीं है। असुरक्षित है। उक्त बात विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कही। राहुल गांधी ने छात्रों से चर्चा में कहा कि देश को सिस्टम में सवाल पूछने वाले छात्र नहीं , अंधभक्त चाहिए । राहुल गांधी ने अंधभक्तों पर कटाक्ष करते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि सिस्टम अंधभक्त चाहता है, अंधभक्त नफरत फैलाता है। अहंकार से भरा होता है। छात्र निडर होता है। अंधभक्त डरपोक होता है और महिलाओं पर आक्रमण करता है। छात्र ईमानदार होता है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में 6 लोग पूरे सिस्टम पर कब्जा करके बैठे है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, मोहन भागवत, मुकेश अंबानी और अदाणी। उक्त लोगों का एक ही नारा सबका साथ , मेरा विकास पे टू मोदी जी है। प्रदेश के विभिन्न शहरों और गांवों से आए छात्र छात्राओं ने मंच से सरकार पर कई तरह की समस्याएं और घोटाले की जानकारी दी। राहुल गांधी को समस्याओं के निराकरण और समाधान का प्रतीक बताया।छात्रों ने पीएससी, व्यापम घोटाले की परत दर परत खोलते हुए जानकारी दी। छात्रों ने बताया कि शिक्षा से लेकर बेरोजगारी तक किस कदर सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले पर घोटाले कर रही है।

छात्रों ने सरकार से पूछा कि जब एक रुपए में हजारों एकड़ जमीन दी जा सकती है तो फिर एक रुपए में शिक्षा क्यों नहीं ?

राहुल गांधी ने अजीत डोभाल के लिए कहा कि वह कहते हैं कि इस देश में राज करना है तो 5 सौ लोगों को पावर दे दो। उन्होंने डोभाल को संचार व्यवस्था पर कब्जा , व्हाट्सऐप, मोबाइल ओर अन्य ऐप पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

राहुल ने कहा अदाणी और अंबानी, बिजनेस पर इन दो लोगों का कब्जा है। देश में शिक्षा के स्कूल बंद हो रहे और दूसरी तरफ सरकार मोहन भागवत के संगठन के स्कूल कॉलेज के लिए करोड़ो फंड दे रही है। सारे कॉन्ट्रैक्ट अदाणी, अंबानी को दिया जाता है और वे बीजेपी को फाइनेंस करते हैं ।

राहुल ने कहा कि छह लोगों के नीचे तीन चार सौ लोग है, जिनके बच्चें इंदौर या देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में पढ़ रहे हैं।

राहुल बोले , छात्र देश की नींव है और छात्रों से देश बनता है। शिक्षा हिंदुस्तान में हर छात्र का हक है। स्कूल, मिड डे मिल, कॉलेज से रोजगार तक यह काम सरकार की जिम्मेदारी है। इफेक्टिव शिक्षा प्रणाली होना चाहिए , लेकिन उल्टा हो रहा है। सिस्टम को पूरा रिवाइंड किया जा रहा है।

शिक्षक के 10 लाख पद खाली

राहुल ने कहा , हम जो बोलते हैं वो आंकड़ों के बल पर बोलते हैं । उन्होंने बताया कि 2014 में शिक्षा का बजट

4.6 प्रतिशत था और आज  2.6 प्रतिशत है , इस तरह

7.7 लाख करोड़ रुपए शिक्षा में कम कर दिए गए। डेढ़ करोड़ छात्रों की पिछले 12 सालों में स्कॉलरशिप छीनी गई है। देश में 10 लाख शिक्षक के पद खाली है।

राहुल गांधी ने कहा कि योगी ,यादव  अदाणी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में बीजेपी और आरएसएस का एक न एक आदमी बैठा है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कपिल देव और सचिन तेंदुलकर का नाम है, लेकिन बीसीसीआई पर कौन बैठा है, अमित शाह का बेटा । अमित शाह ने क्रिकेट का पूरा सिस्टम अपने बेटे को दे दिया। ऐसे ही इन लोगों ने देश के संस्थानों को अपने लोगों में बांट दिया है।

छात्रों ने अनियमितताओं का खुलासा किया

इस दौरान छात्रों ने मंच पर प्रदेश की नौकरियों में 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड करने, बेरोजगारी, सरकारी नौकरियों में भेदभाव, बाल विवाह, नर्सिंग भर्ती, व्यापम, पटवारी , कृषि भर्ती परीक्षाओं में घोटाले का खुलासा किया।

बंद स्कूलों में 55% एमपी और यूपी के

राहुल गांधी ने बताया कि छात्र सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते है। छात्र को मारने कील वाली लाठियां, पलेट गन चलाई जाती है। उक्त सिस्टम का देश पर कब्जा है। देश में 1लाख स्कूल बंद होते है। उनमें 55% प्रतिशत स्कूल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के है। आज देश में सौ में से सिर्फ 14 बच्चों को नौकरी मिलती है और बाकी बेरोजगारी से पीड़ित है।

Next Post

बांदकपुर तिराहा के आगे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat Sep 19 , 2026
दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर तिराहा के आगे कटनी मार्ग स्थित किट्टू पिट्टू ढ़ावा के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजय सिंह गौड़ पिता बबलू सिंह गौड़, उम्र करीब 27-28 […]

You May Like