कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, फ्रेंड रिक्वेस्ट से रहें सतर्क

रायसेन। मध्यप्रदेश में रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी आईडी से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह आईडी उनकी नहीं है।

कलेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।

Next Post

फ्लाई ओवर से स्टील प्लेट चुराने वाला गिरफ्तार 

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर। फ्लाई ओवर से टी शेप की स्टील प्लेट चुराने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ब्रजेश कुमार द्विवेदी 41 वर्ष निवासी द्वारिका नगर थाना अमहिया जिला रीवा ने लिखित शिकायत की कि वह विजय कुमार मिश्रा प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में मैनेजर […]

You May Like