फ्लाई ओवर से स्टील प्लेट चुराने वाला गिरफ्तार 

जबलपुर। फ्लाई ओवर से टी शेप की स्टील प्लेट चुराने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ब्रजेश कुमार द्विवेदी 41 वर्ष निवासी द्वारिका नगर थाना अमहिया जिला रीवा ने लिखित शिकायत की कि वह विजय कुमार मिश्रा प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। ओवर ब्रिज कार्य उसके देखरेख में चल रहा है फ्लाई ओवर के ऊपर टी शेप की प्लेटें लगी थी, तीन प्लेट 50 हजार रुपए की कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी मोहन उर्फ गुल्ला अहिरवार पिता स्व. बाबूलाल अहिरवार 30 वर्ष निवासी दमोहनाका कोतवाली को अभिरक्षा में लेते हुये चुराई हुयी टी शेप स्टील की 2 प्लेटें जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Next Post

शिप्रा से मन की बात, एंटीबायोटिक पर पीएम की सख्त नसीहत

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 129वें संस्करण का रविवार को इंदौर जिले के शिप्रा में आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री ने शासकीय स्वास्थ्य केंद्र शिप्रा में कार्यक्रम का सुना. इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों […]

You May Like

मनोरंजन