भैरूंदा. एक नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को उसके चुंगल से आजाद कराने में सफलता हासिल की है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है. जानकारी के अनुसार गत 10 अगस्त को नाबालिग के गुम होने की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से अपह्रता और आरोपी शिवा सरसवाल को को इंदौर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ अन्य धाराएं व पाक्सो एक्ट लगाया गया. पीडि़तों को परिजनों को सौंपा गया जबकि आरोपी को जेल भेजा गया है.
