
जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत सदर इंडियन कॉफ़ी हाउस के सामने खड़ी कार में आर्मी मेजर बेहोश हालत में मिले, मामले की सूचना मिलते ही सेना मौके पर पहुंच गई और उन्हें अस्पताल ले गई। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि सदर इंडियन कॉफ़ी हाउस के सामने कार्य क्रमांक 25 बी एच 0755 डी में आर्मी हॉस्पिटल में पदस्थ मेजर बी कुमार बेहोश अवस्था में मिले। जिन्हें सूचना पर पहुंची आर्मी अपने साथ अस्पताल ले गई है।
