
माधोपुर। नेशनल हाइवे 30 के माधोपुर बायपास पर देर रात एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। रायपुर से कानपुर जा रहा ट्रक (क्रमांक CG 04MD 6343), जिसमें अखबार का कागज लदा था, अचानक डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित रहे। चालक ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र ‘एक्सीडेंट जोन’ में आता है, लेकिन यहां अब तक कोई चेतावनी या सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे हादसे अक्सर होते रहते हैं।
