
सैन फ्रांसिस्को, 24 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में एलन मस्क द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के जश्न के दौरान एक विवादास्पद हाथ के इशारे के कारण रेडिट की 100 से अधिक समूहों ने उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के लिंक साझा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बीबीसी की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति एलन मस्क ने एक रैली के दौरान दो बार अपने हाथ को सीधा आगे की ओर बढ़ाया और भीड़ को “यह संभव बनाने” के लिए धन्यवाद दिया। आलोचकों, जिनमें कुछ इतिहासकार भी शामिल हैं, ने इसे नाजी सलाम कहा जबकि श्री मस्क ने इसे खारिज कर दिया है और कहा कि हिटलर के साथ तुलना करना “पुराना” और “गंदा प्रचार” करार दिया।
हालांकि, कई रेडिट उपयोगकर्ता मस्क की सफाई से सहमत नहीं हुए और उनके इस कृत्य को “घृणास्पद” बताया। इसके चलते रेडिट की कई समुदायों या सबरेडिट के मॉडरेटर ने ‘एक्स’ के कंटेंट को साझा करने पर रोक लगा दी जबकि एक्स ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन रेडिट ने बीबीसी को दिए एक बयान में कहा कि साइट पर एक्स लिंक पर कोई व्यापक प्रतिबंध नहीं है।
रेडिट ने यह भी कहा कि “भाषण की स्वतंत्रता और संघ की स्वतंत्रता के प्रति इसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है”।
