पूर्व विधायक पाठक ने छात्र न्याय यात्रा स्थगित की, बताया छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष, एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज़ के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद आज महाराज बाड़े पर शाम 7 बजे आयोजित प्रस्तावित ‘छात्र न्याय यात्रा’ स्थगित करने का ऐलान किया है।

यह केवल एक व्यक्ति के इस्तीफ़े का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ की शक्ति का प्रमाण है।

पूर्व विधायक पाठक ने उन सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस जनआवाज़ का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के न्याय के लिए था और आगे भी रहेगा। छात्र न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य की रणनीति से सभी को अवगत कराया जाएगा।

युवाओं की आवाज़ कभी व्यर्थ नहीं जाती, जब वह सत्य, शांति और लोकतंत्र के मार्ग पर उठती है।

हृदय से आभार

आपका

प्रवीण पाठक _

Next Post

मेडिकल यूनिवर्सिटी के भेदभाव पूर्ण विभाजन पर मौन प्रदर्शन

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर के मनमानी एवं भेदभाव पूर्ण विभाजन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शनिवार को जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने टाउन हाल परिसर स्थित गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की कि गांधी जी, अब आप ही जबलपुर को बचाएं। जन संगठनों ने इस अवसर […]

You May Like