दमिश्क, 26 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य सीरियाई शहर होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए धमाके में तीन लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। इसकी जानकारी सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने दी। स्थानीय पत्रकार के अनुसार, धमाका इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद के अंदर हुआ। सूचना मिलते ही आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में ले गये। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार निगरानी केंद्र ने भी धमाके की खबर दी है और कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आत्मघाती हमला था या नहीं।
Next Post
सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के हद्रामौत में एसटीसी ठिकानों पर हमला किया
Fri Dec 26 , 2025
एडन, यमन, 26 दिसंबर (वार्ता) सऊदी युद्धक विमानों ने शुक्रवार को यमन के दक्षिण-पूर्वी तेल-समृद्ध प्रांत हद्रामौत में दक्षिणी ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) से संबद्ध सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। एसटीसी हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी गठबंधन का हिस्सा है। एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त […]

You May Like
-
11 months ago
छह बसों पर शिकंजा, चार जप्त, दो पर 45 हजार जुर्माना
-
4 months ago
पिकअप की टक्कर से तीन घायल
