सीतामऊ फाटक में अच्छी बारिश के लिए खेड़ा देवता का पूजन, हवन-अनुष्ठान संपन्न

मन्दसौर। नगर के सीतामऊ फाटक स्थित वार्ड क्रमांक 26 में क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर पारंपरिक खेड़ा देवता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत भागवत आचार्य पंडित वासुदेव शर्मा के आचार्यत्व में बालाजी मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर तथा अंबा माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक रीति-रिवाज से हवन का आयोजन किया गया।

यह आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी अंबालाल पटेल, शिवलाल माली एवं श्री गोपाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी, पंडित वासुदेव पटेल, अंबालाल माली, भारत सिंह डोडिया, किशोर सिंह सोलंकी, बद्री माली, कोमल माली, दिनेश पंडित, राजू शर्मा, भूरालाल माली, मुकेश परासिया, हरीश धनोतिया (मामाजी), अर्जुन माली, मोहनलाल सुथार, रवि माली, सोहनलाल हलवाई, हवाई सिंह, कैलाश माली, रूपचंद माली, सानू माली और हर्षित माली सहित सभी वार्ड वासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आहुतियों और पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में समृद्ध वर्षा और जन-कल्याण की प्रार्थना की।

Next Post

बीपीएल चौराहे पर हादसा, घायल बालिका की मदद को आगे आए विधायक विपिन जैन

Wed Aug 26 , 2026
मंदसौर। बीपीएल चौराहे पर बुधवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक बालिका घायल हो गई। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे विधायक विपिन जैन की नजर घायल बालिका पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल बालिका को अपनी गाड़ी से […]

You May Like