कैप्टन मच्छार के साहस को राष्ट्रगान के साथ किया सैल्यूट

ग्वालियर। फ्लाई दुबई की उड़ान के दौरान अभूतपूर्व संकट का सामना करते हुए असाधारण साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में रविवार को थीम रोड स्थित फ्लैग प्वाइंट पर विशेष ‘सेल्यूट समारोह’ आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद मध्यप्रदेश और ब्रह्म गंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और शहर के समाजसेवियों ने कैप्टन मच्छार के साहस को राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बताया।

कार्यक्रम का माहौल उस समय भावुक और गौरवपूर्ण हो गया, जब राष्ट्रगान की धुन के बीच उपस्थित लोगों ने कैप्टन मच्छार के साहस को सलामी देकर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखते हुए जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची कर्तव्यनिष्ठा है। कैप्टन मच्छार ने अपने साहस और निर्णय क्षमता से देशवासियों के सामने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो युवा पीढ़ी में भी राष्ट्रसेवा, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करेगा।

वक्ताओं ने कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर खड़े होकर ही नहीं, बल्कि अपने कर्तव्य के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा से भी की जाती है। कैप्टन मच्छार का साहस इसी भावना का जीवंत उदाहरण है।

समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय, पं. कमल अशोक दुबे, पूर्व कैप्टन एमएल पाठक, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव नवल शुक्ला, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आशुतोष खरे, हिंदू महासभा के डॉ. जयवीर भारद्वाज, समाजसेवी राजा चौहान, राजेश ऐरन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की ओर से संरक्षक बसंत पाराशर, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. राजीव राय सक्सेना, सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष मुद्गल, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मिश्रा, सचिव संजीव सिकरवार सहित बीआर पाठक, जेपी शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिदास अग्रवाल और डॉ. विकास विपट ने किया।

Next Post

आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर। आईएमए हाउस, राइट टाउन में 4 अक्टूबर को आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह डॉ. अमिता सक्सेना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे, आईएमए मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत, एलएनएससीबी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, स्टेट […]

You May Like