इंदौर रेलवे स्टेशन के मेगा अपग्रेडेशन का शुभारंभ

इंदौर: शहर के प्रमुख इंदौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे 412 करोड़ रुपये के मेगा अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के तहत पार्सल बिल्डिंग एवं 7 मीटर गहरे बेसमेंट निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई. रेलवे अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थल पर तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकें.कार्यक्रम के दौरान पश्चिम रेलवे के अधिकारी धीरज कुमार एवं अंकुर सिंह सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और एजेंसी को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना का प्रत्येक चरण तय मानकों के अनुसार ही क्रियान्वित किया जाएगा. इस अपग्रेडेशन के अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर आवागमन व्यवस्था और सुव्यवस्थित अवसंरचना विकसित की जाएगी, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके. परियोजना को लेकर रेलवे प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. यह पहल शहर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक रेलवे अवसंरचना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

आधुनिक पहचान का प्रतीक बनेगा
यह प्रोजेक्ट इंदौर स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक, सुव्यवस्थित और यात्री-अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. प्रस्तावित सुविधाओं से यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा और स्टेशन शहर की आधुनिक पहचान का प्रतीक बनेगा. बेसमेंट निर्माण के लिए प्लेटफॉर्म सतह से लगभग 7 मीटर गहराई तक खुदाई की गई है. सांसद लालवानी स्वयं निर्माण स्थल पर 7 मीटर नीचे उतरे, पूजा-अर्चना के साथ कार्यारंभ किया तथा प्रगति का निरीक्षण किया.
यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएं मिल सकें
अपने संबोधन में सांसद श्री लालवानी ने कहा, इंदौर स्टेशन का यह अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट शहर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा. हमारा लक्ष्य है कि यह कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, ताकि यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएं मिल सकें

Next Post

अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत

Fri Mar 27 , 2026
मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों पर असामान्य भीड़ और लंबी कतारें एक नए तरह के ‘संकट’ का संकेत दे रही हैं. इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे शहरों में हालात ऐसे बन गए कि सडक़ों पर ट्रैफिक तक प्रभावित हुआ. लेकिन इस […]

You May Like