
उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना अज्ञात वाहन से होना सामने आ रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। नानाखेड़ा बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक युवक घायल हालत में मिला था जिसे उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया। लोगों द्वारा बताया गया कि युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो इंगोरिया का रहने वाला दीपेश पिता मुकेश बागवान 18 वर्ष होना सामने आया उसकी हालत गंभीर बनी भी थी परिजनों को सूचना दी गई। रात में परिजन अस्पताल पहुंचने उससे पहले घायल युवक की मौत हो गई।
