
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत
ग्राम दर्शनी में हनुमान जी मंदिर के बाजू से स्थित मोबाईल दुकान की अज्ञात चोर शटर उखाड़कर आधा दर्जन मोबाईल चुराकर ले गए।
पुलिस ने बताया कि सत्यम चौरसिया 22 वर्ष निवासी दर्शनी सिहोरा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम दर्शनी में हनुमान जी मंदिर के बाजू से मेन रोड़ पर स्वाती मोबाइल एण्ड कम्प्यूटर रिपेयरिंग की दुकान चलाता है उसकी दुकान में नये मोबाइल भी रखता है बीती रात 10 बजे वह मोबाइल दुकान बंद करके घर आ गया था। सुबह 6 बजे दुकान आया तो उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ था, सामान अस्त व्यस्त था, चैक किया तो उसकी दुकान में रखे 6 मोबाइल गायब थे। कोई अज्ञात चोर रात्रि में उसकी मोबाइल दुकान का शटर उखाड़कर दुकान से 6 एण्ड्रायड मोबाइल चोरी कर ले गया है।
