आधा दर्जन जुआरी पकड़ाए

जबलपुर। चरगवां पुलिस ने ग्राम देवरी में सजे जुआ फड़ों पर छापा मारते हुए आधा दर्ज जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 11 हजार रूपये जप्त किए गए।

चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि ग्राम देवरी के बाहर मंदिर के पास ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे शंकर ठाकुर, दौलत पटैल दोनों निवासी पुरानी देवरी, लक्ष्मी प्रसाद शर्मा निवासी पटेल वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को पकड़ा गया। जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते,  6500 रूपये जप्त किये गये। इसी प्रकार देवरी में दबिश देते हुये जुआ खेलते नारायण लोधी निवासी पुरानी देवरी, जालम सिंह ठाकुर निवासी ग्राम खैरूआ, राजकुमार चडार निवासी पुरानी देवरी केा पकडा जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, 4500 रूपये जप्त किये गये।

 

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का किया निरीक्षण

Mon Feb 17 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 17 फरवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मेडिकल कालेज परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्वरित गति से पूर्व गुणवत्ता के साथ कार्य को संपादित करायें. इस दौरान डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल सहित चिकित्सक […]

You May Like