पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जगदलपुर 09 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया में यह ‘एनकाउंटर’ चल रहा है।

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच कई घंटों से ये मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में डीआरजी , एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं।

नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में सक्रिय है। जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है इस संबंध में अधिकारी निरंतर सुरक्षा बलो से संपर्क बनाए हुए है अभी आधिकारिक पुष्टि शव मिलने के बाद किए जाने की बात कही जा रही है।

Next Post

आचार्य शंकर के सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के कार्य सदैव पूजनीय : यादव

Sun Feb 9 , 2025
भोपाल, 09 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए किए गए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए, बल्कि भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का अद्भुत कार्य भी हुआ। आचार्य शंकर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।