मेडिकल यूनिवर्सिटी के भेदभाव पूर्ण विभाजन पर मौन प्रदर्शन

जबलपुर। मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर के मनमानी एवं भेदभाव पूर्ण विभाजन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शनिवार को जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने टाउन हाल परिसर स्थित गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की कि गांधी जी, अब आप ही जबलपुर को बचाएं। जन संगठनों ने इस अवसर पर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिनिधियों का कहना था कि सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों ने मामले में पूर्णत: चुप्पी साधी और कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं की। यह काफी दुर्भाग्य पूर्ण एवं चिंतनीय है। इस कृत्य से यह प्रतीत हो गया कि वर्तमान में जबलपुर की अस्मिता के संरक्षण करने वाला कोई भी बचा नहीं है।

राज्यपाल मंजूरी न दें…

डॉ. पी.जी. नाजपांडे ने बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन का विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव अब मंजूरी हेतु महामहिम राज्यपाल को भेजा गया है। पारित प्रस्ताव में उज्जैन को 6 संभाग तथा 31 जिले, जबलपुर को 4 संभाग एवं 24 जिले दिये गये है। जबकि क्षेत्रफल और जनसंख्या दृष्टि से उज्जैन से जबलपुर बड़ा शहर है। जाहिर है कि यह पारित प्रस्ताव पूर्णत: मनमानी एवं भेदभाव पूर्ण है तथा ऐसे प्रस्ताव से जबलपुर की साख प्रभावित हुई है। अत: जन संगठनों ने एकमतेन प्रस्ताव पारित किया है कि महामहिम राज्यपाल इस प्रस्ताव को मंजूरी न दें। इस अवसर पर रजत भार्गव, टी. के. राजघटक, एड. वेदप्रकाश अधोलिया, सुभाष चंद्रा, सुशीला कनौजिया, गीता पाण्डे, डी. के. सिंह, संतोष श्रीवास्तव, पी.एस. राजपूत, माया कुशवाहा, यशवंत कोष्टा, व्ही.एन. कमलाकर, के.सी. सोनी, उमा दाहिया, पूर्णिमा नायडू, एड. बृजेश साहू, श्याम सोलंकी, कंचन पटेल, अशोक यादव, अनिल गुप्ता, राममिलन शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Next Post

26 जुलाई से खत्म होगा इंतजार! निशातपुरा स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन 

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। निशातपुरा रेलवे स्टेशन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 26 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन से यहां दो ट्रेनों का आधिकारिक ठहराव भी शुरू हो जाएगा। करीब दो साल पहले करोड़ों रुपए […]

You May Like