रीवा:अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन सप्ताह के द्वितीय दिवस को पर्यटन अध्ययन केन्द्र के छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक क्षमता के विकास हेतु विभिनन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयासोमवार को सामूहिक नृत्य, गीत एवं फैंसी डे्रस प्रतियोगिता के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ. छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए कई फिल्मी गानों पर डांस की प्रस्तुति दी.
तो वही कई सुपरहिट गानों की प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर दिया. सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई. समूह नृत्य और समूह गायन का बेहतरीन प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया जिसे दर्शको ने सराहा भी. तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया.
तीसरे दिन प्रतियोगिता के दौरान विभागाध्यक्ष इतिहास प्रो0 महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रो ने सभी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह पूर्वक सहभागिता दी. प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रो के धैर्य, शारीरिक क्षमताओं का विकास एवं सामंजस था. पर्यटन सप्ताह के दौरान अलग-अलग गतिविधियां की गई है. पर्यटन विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा 22 विधाओं में भाग लिया गया. विजेता और उपविजेता को पर्यटन समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम में डा0 अनुराग तिवारी सहित शिक्षकगण मौजूद रहे.
