ग्वालियर: 64 वी राष्ट्रीय गेंहू और जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्टी में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे।
इससे पहले ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। शिवराज सिंह ने ग्वालियर में अखिल भारतीय स्तर की 64 वी गेंहू और जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्टी को महत्वपूर्ण अवसर बताया।
