देवास में सड़क विवाद ने लिया हिंसक मोड़, पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज 

देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र के जमना नगर में बुधवार सुबह सड़क निर्माण और अतिक्रमण को लेकर हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। स्थानीय निवासी विमल गोस्वामी ने आरक्षक मंगल टैगोर और उनके परिजनों पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित विमल ने बताया कि कॉलोनी में सड़क खुदाई को लेकर बीते कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। बुधवार को सुबह इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विमल का आरोप है कि आरक्षक मंगल टैगोर के पिता नकदीशोर टैगोर, मां गायत्री, छोटा भाई और मामा का लड़का अजय वर्मा ने मिलकर उन पर हमला किया।

विमल ने बताया कि घटना के बाद वह रिसॉर्ट पर बैठे थे, तभी मंगल टैगोर ने फोन कर उन्हें बुलाया। कॉलोनी में पहुंचते ही मंगल ने उन्हें थप्पड़ मारा और फिर अन्य परिजन भी आ गए। विमल के अनुसार, मारपीट के दौरान उनकी मां के साथ अभद्रता की गई और धमकी दी गई कि “हमारे रिश्तेदार पुलिस और आर्मी में हैं।”

पीड़ित का कहना है कि वह इतना परेशान था कि “एफआईआर दर्ज नहीं होने पर मरने के लिए रोड पर भाग गया।” उसने यह भी दावा किया कि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और गवाह मौजूद हैं।

मामला बीएनपी थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने आरक्षक मंगल टैगोर सहित पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Next Post

हम्माल पर चढ़ा ट्रक का पिछला पहिया, मौत 

Wed Oct 15 , 2025
शाजापुर।एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी में मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से एक हम्माल की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर परिजनों और हम्मालों ने बुधवार सुबह से मंडी गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, मंडी में हम्मालों ने खरीदी नहीं होने […]

You May Like