14 नाव-इंजन और पनडुब्बी जब्त

भैरुंदा। नर्मदा नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने छिपानेर, रानीपुरा और चौरसाखेड़ी क्षेत्र में दबिश देकर रेत उत्खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 14 नाव-इंजन और एक पनडुब्बी मशीन जब्त की है. एक साथ तीन स्थानों पर हुई इस कार्रवाई से रेत उत्खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

खनिज अधिकारी राजकुमार बराठे के अनुसार नर्मदा नदी क्षेत्र में रेत उत्खनन की गतिविधियों को लेकर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान छिपानेर, रानीपुरा और चौरसाखेड़ी में रेत निकालने के लिए उपयोग किए जा रहे नाव-इंजन और पनडुब्बी मशीन को जब्त किया गया. विभाग की इस कार्रवाई को अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. उल्लेखनीय है कि नर्मदा नदी में मशीनों के माध्यम से रेत का अनियंत्रित उत्खनन नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. खनिज विभाग ने कार्रवाई के बाद सभी 14 नाव-इंजन और एक पनडुब्बी मशीन गोपालपुर पुलिस थाने को सुपुर्द कर दी है। अब इस मामले में आगे होने वाली वैधानिक कार्रवाई पर नजर बनी हुई है. वहीं इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन पर लगातार निगरानी और सख्ती की आवश्यकता भी सामने आई.

 

Next Post

चियारा टैम्बुरलिनी ने अपनी बढ़त बनाए रखी, वहीं बीमारी के बावजूद प्रणवी उर्स ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा

Sat Oct 24 , 2026
गुरुग्राम, (वार्ता) एथलीटों के लिए मोमेंटम (लय) अलग-अलग तरह से काम करता है। शुक्रवार को कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने इसका फायदा उठाते हुए 500,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले ‘हीरो विमेंस इंडियन ओपन’ के दूसरे दिन लीडरबोर्ड पर अपनी छाप छोड़ी। चियारा टैम्बुरलिनी, हीरो की ब्रांड एंबेसडर प्रणवी उर्स और […]

You May Like