
इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र में उधारी के विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया. पड़ोसी द्वारा सिर पर ईंट मारने से गंभीर घायल मजदूर की तीन दिन इलाज के बाद एमवाय अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
रंगवासा में रहने वाला सतीश चौहान उम्र 43 साल पर 8 जून की रात पड़ोसी राजेश मकवाना ने हमला किया था. मृतक के भाई महेश ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में सतीश के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों ने पुलिस को बताय कि दोनों मजदूरी करते थे और लॉकडाउन के दौरान उनके बीच पैसों का लेनदेन हुआ था. राजेश उधारी के पैसे मांग रहा था. घटना वाली रात वह नशे में घर के बाहर हंगामा कर रहा था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे सतीश पर उसने अचानक ईंट से हमला कर दिया. घायल सतीश को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया. जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी राजेश मकवाना घटना के बाद से परिवार सहित फरार है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
