जैन मंदिर चोरी में 3 और आरोपी धराए, मूर्तियां बरामद

इंदौर:जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई मूर्तियां बरामद कर ली हैं. एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से पकड़ा गया.पुलिस के अनुसार, आरोपी कई राज्यों में छिपते हुए यहां पहुंचे थे, जिनकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने दबिश दी.

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सामान जमीन में छिपाने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मूर्तियां बरामद कर ली हैं. अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है. इससे पहले 13 मई को पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. उन्हीं से मिली जानकारी के आधार पर फरार साथियों की तलाश तेज की गई और अब तीनों को भी पकड़ लिया.

पुलिस के अनुसार मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर पूरे गिरोह तक पहुंची. मामले में आगे की जांच जारी है. मामले में डीसीपी नरेन्द्र रावत का कहना है कि जैन मंदिर चोरी मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों से चोरी की मूर्तियां बरामद हुई हैं. पुलिस पहले 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है, मामले में जांच जारी है. पूरे मामले में 95 प्रतिशत मामला सुलक्षा लिया है.

Next Post

आउटर ढाबों पर खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब

Wed Jun 3 , 2026
इंदौर: ढाबों पर शराबखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दो थानों की संयुक्त टीम ने बीती रात अभियान चलाकर आउटर एरिया के ढाबों पर दबिश दी. शाम से देर रात तक की गई 25 ढाबों पर चेकिंग में 14 ढाबों पर बैठाकर शराब पिलाते पाया गया. इस पर […]

You May Like