आउटर ढाबों पर खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब

इंदौर: ढाबों पर शराबखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दो थानों की संयुक्त टीम ने बीती रात अभियान चलाकर आउटर एरिया के ढाबों पर दबिश दी. शाम से देर रात तक की गई 25 ढाबों पर चेकिंग में 14 ढाबों पर बैठाकर शराब पिलाते पाया गया. इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं.थाना हीरानगर और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर एमआर-10, सुपर कॉरिडोर और उज्जैन रोड क्षेत्र के ढाबों पर सोमवार शाम से रात तक आकस्मिक कार्रवाई की.

इस दौरान कई ढाबों पर अवैध रूप से शराबखोरी कराई जा रही थी. पुलिस ने मौके पर ही 14 ढाबा संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की. इसके अलावा कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं देने वाले ढाबा संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में अवैधानिक गतिविधियां नहीं करें, अन्यथा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Next Post

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में गे, बेकर, रॉबिन्सन शामिल

Wed Jun 3 , 2026
लंदन, (वार्ता) एमिलियो गे अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, और उनके साथ टीम में सोनी बेकर के रूप में एक और नया खिलाड़ी शामिल हो सकता है, जबकि ओली रॉबिन्सन दो साल से ज़्यादा समय में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि इंग्लैंड ने […]

You May Like