सागर: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की शिनाख्त सागर निवासी विकास राजपूत के रूप में हुई है। घटना स्थल पर युवक की बाइक मिली है, लेकिन उसकी चाबी गायब है। परिजनों ने इसे षड्यंत्र बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
Next Post
नीतीश का दिल्ली प्रस्थान: बिहार की सत्ता में नए समीकरण की आहट, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?
Fri Mar 6 , 2026
पटना | बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होता दिख रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा […]
